बागेश्वर। पिंडारी सड़क पर आरे गांव के समीप सड़क के बीचों बीच बिछा पाइप दुर्घटना को दावत दे रहा है। पाइप के ऊपर से होकर जाने से अब तक कई दोपहिया वाहन रपट चुके हैं। दीपक खेतवाल व अन्य ग्रामीणों ने जल संस्थान से पाइप हटाकर उसे सड़क के किनारे लगवाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि सड़क के बीचों बीच पानी का नल होने से खास तौर पर दोपहिया वाहन रपट रहे हैं।