फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में लगी आग से तीन लाख रुपये का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। रविवार की देर रात कपकोट में स्थित एक परचून की दुकान में आग लग गई। इस आग से तीन लाख रुपये मूल्य का सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। कपकोट के ब्लॉक कार्यालय के पास इंदिरा कार्की की परचून की दुकान है। रविवार की देर रात दुकान में आग लग गई। दुकान के भीतर से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने शोर मचाना शुरू किया। इसके बाद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग बुझाने तक दुकान के भीतर रखा लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। दुकान में आग से तीन लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। दुकान में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। कपकोट पुलिस और राजस्व पुलिस ने भी मौका मुआयना कर आग से हुई क्षति का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें