फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर के कई जंगल आग की चपेट में

विज्ञापन
forest fire
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के कई जंगल आग की चपेट में हैं। चीड़ के जंगलों में आग लगने की सबसे अधिक घटनाएं हो रही हैं। आग के कारण वातावरण में धुंध छाई है।
विज्ञापन

बारिश का क्रम रुकते ही जिले के जंगल आग की चपेट में आ गए हैं। कांडा, दुगनाकुरी, काफलीगैर और कपकोट के जंगलों में आग लगी है। पिरूल के कारण चीड़ के वनों में आग लगने की सबसे अधिक घटनाएं हो रही हैं। आग लगने से जहां एक ओर वन्य संपदा नष्ट हो रही है वहीं दूसरी ओर पर्यावरण को भारी नुकसान हो रहा है। लगातार जंगलों के जलने से वातावरण में धुंध छाई है। वन विभाग की ओर से आग पर काबू पाने के लिए क्रू स्टेशन बनाए गए हैं लेकिन वनों में आग लगने की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें