फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर के 13 में से केवल दो एटीएम से निकले रुपये

विज्ञापन
atm - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में महीनेभर से करेंसी का संकट बरकरार है। नगर के विभिन्न बैंकों के 13 एटीएमों में से केवल दो से रुपये निकले। लोगों को कैश की कमी के कारण परेशानी उठानी पड़ी। माह का द्वितीय शनिवार होने से बैंक बंद रहे। शनिवार को ताकुला रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के दोनों एटीएमों के शटर दिनभर बंद रहे। पंजाब नेशनल बैंक, अल्मोड़ा अर्बन बैंक के एटीएम से रुपये निकले। इस कारण इनके सामने ही लोगों की भीड़ रही। दोपहर दो बजे इनमें भी कैश समाप्त होने के बाद लोग फिर से इधर-उधर भटकते नजर आए। कई लोगों को कतार में लगने के बावजूद कैश नहीं मिल सका। कैश की कमी के कारण खरीदारी के लिए आने वाले लोगों के साथ ही यात्रियों को मायूसी का सामना करना पड़ रहा है। गांवों, कस्बों में भी कमोबेश यही स्थिति है। कैश न होने से अधिकतर एटीएम शोपीस बने हैं। इससे परेशान लोगों ने शासन, प्रशासन समेत बैंक संचालकों से समस्या सुलझाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें