कपकोट (बागेश्वर)। नगर पंचायत के कन्यूटी मोहल्ला में इन दिनों स्येही का जबरदस्त आतंक मचा रखा है। स्येही ने खेतों में बैगन, शिमला मिर्च, कद्दू, भिंडी, लौकी, चिचिंडा और ककड़ी बर्बाद कर दी हैं। काश्तकारों ने बताया कि उन्होंने स्येही को पकड़ने के लिए वन विभाग को कई बार कह दिया है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। ग्रामीण नंदाबल्लभ जोशी, जगन्नाथ जोशी, केवलानंद जोशी, कैलाश जोशी और केवलानंद मिश्रा ने वन विभाग से स्येही के आतंक से शीघ्र निजात दिलाने की मांग की है।