बागेश्वर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के निर्देशों के तहत विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले दिव्यांगों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए जाने हैं। समाज कल्याण अधिकारी ने एनएस गस्याल ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों, उपजिलाधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों से एक सप्ताह के भीतर ऐसे दिव्यांगजनों के प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा है।