फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 को भगरतोला, 18 को रावतसेरा में बहुउद्देश्यीय शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए 11 और 18 अगस्त को बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित किए जाएंगे। डीएम रंजना ने बताया कि 11 अगस्त को विकासखंड गरुड़ के शहीद राम सिंह बोरा जूनियर हाइस्कूल भगरतोला में बहुउद्देश्यीय शिविर लगेगा। इसके अलावा 18 अगस्त को बागेश्वर के प्राथमिक पाठशाला रावतसेरा में बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि शिविर में समाज कल्याण विभाग की ओर से वृद्धावस्था एवं विधवा सहित विभिन्न पेंशन से संबंधित आवेदन पत्र भरवाए जाएंगे। राजस्व विभाग की ओर से प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। उन्होंने क्षेत्रीय जनता से अधिक से अधिक की संख्या में शिविर में पहुंचकर लाभ उठाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें