बागेश्वर। नगर पालिका की बोर्ड बैठक सात जुलाई को पालिका सभागार में सुबह 10:30 बजे से होगी। पालिका के अधिशासी अधिकारी ईश्वर सिंह रावत ने सभी सदस्यों से बैठक में उपस्थित होने का आह्वान किया है। बैठक में नगर क्षेत्र के अंतर्गत हो रहे विकास कार्यों पर चर्चा करने के साथ ही नए प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे।