फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में 692 स्वयंसेवियों ने दी एनएसएस प्रमाण पत्र परीक्षा

विज्ञापन
बागेश्वर के राबाइंका में एनएसएस की प्रमाण पत्र परीक्षाएं देते स्वयंसेवी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। एनएसएस बी और सी प्रमाण पत्र की परीक्षा संपन्न हो गई है। जिले के तीनों विकास खंडों के 10 केंद्रों में 692 स्वयंसेवियों ने परीक्षा दी। एनएसएस के जिला समन्वयक राजीव निगम ने बताया कि बागेश्वर ब्लॉक के राइंका बागेश्वर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बागेश्वर, राइंका भटखोला और राइंका कांडा, कपकोट ब्लॉक के राइंका सूपी, इंका सनेती, इंका शामा और इंका कन्यालीकोट, गरुड़ ब्लॉक के राइंका गरुड़ और राइंका मैगड़ीस्टेट में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। बी प्रमाण पत्र की परीक्षा में 868 स्वयंसेवी पंजीकृत थे, जिनमें से 607 ने परीक्षा में भाग लिया। सी प्रमाण पत्र की परीक्षा के लिए पंजीकृत 138 छात्र-छात्राओं में से 85 ने परीक्षा दी। मुख्य शिक्षाधिकारी पदमेंद्र सकलानी, शिक्षाधिकारी माध्यमिक अवधेश कुमार गिरी, बीईओ गरुड़ उमेद सिंह रावत, बीईओ बागेश्वर मदन मोहन गुरुरानी और बीईओ कपकोट रमेश चंद्र मौर्य ने विद्यालयों में जाकर परीक्षा का निरीक्षण किया। सीईओ ने बताया कि सभी केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें