फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बागेश्वर के 57 प्राथमिक और आठ जूनियर विद्यालय होंगे बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर (शंकर पांडेय)। पांच या पांच से कम छात्र संख्या वाले जिले के 65 विद्यालयों पर बंदी की तलवार लटक रही है। शासन के निर्देश के बाद शिक्षा विभाग ने इन विद्यालयों का चयन किया है। चयनित विद्यालयों की सूची शासन को भेजी जाएगी। संभवत: एक अप्रैल 2023 से इन विद्यालयों को बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी के कारण हर साल छात्र संख्या में गिरावट दर्ज की जा रही है। विद्यालयों में छात्र संख्या के गिरते स्तर को कम करने और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए शासन ने न्यून छात्र संख्या वाले स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया है। जिले से पूर्व में भी कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों का चयन कर सूची शासन को भेजी गई थी। शासन के निर्देश पर विभाग ने दोबारा सूची तैयार की है। सूची के तहत जिले के 57 प्राथमिक स्कूलों में पांच या उससे कम छात्र संख्या है जबकि आठ जूनियर हाईस्कूल भी इसी श्रेणी में शामिल हैं। आगामी शिक्षा सत्र से इन विद्यालयों का बंद होना तय है। संवाद
इनसेट
छात्र संख्या- प्राथमिक स्कूल-जूनियर हाईस्कूल
एक - एक -एक
दो - चार - एक
तीन -16 - दो
चार -10 - एक
पांच -26 - तीन
कोट
पांच या पांच से कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों को चयनित कर लिया गया है। चयनित विद्यालयों की सूची शासन को भेजी जाएगी। शासन के निर्देशानुसार ही विद्यालयों को बंद या मर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गजेंद्र सिंह सौन, मुख्य शिक्षाधिकारी बागेश्वर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें