फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल भी नहीं टिका यात्री शेड

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। पिंडारी सड़क के कपकोट पुल तिराहे पर बने यात्री शेड के कमरे का लिंटर एक महीना भी नहीं टिक सका। लिंटर के क्षतिग्रस्त होने से लोगों के नीचे गिरने का खतरा बना है। जानकारी के अनुसार गत वर्ष ब्लाक से राज्य वित्त निधि से सरयू पुल तिराहे पर यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण किया गया था। निर्माण का स्तर घटिया होने के कारण कमरे का लिंटर क्षतिग्रस्त हो गया है। लिंटर टूटने से अब यात्री धूप और बारिश से बचने के लिए शेड के अंदर नहीं बैठ पा रहे हैं। क्षेत्र के लोगों और टैक्सी चालकों और मालिकों ने लिंटर का शीघ्र पुनर्निर्माण करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें