बागेश्वर। विद्युत सब स्टेशन के मुख्य ट्रांसफार्मर में अचानक आई खराबी से अल्मोड़ा-बागेश्वर मेन लाइन का शटडाउन लेना पड़ा। इसके चलते लगभग एक घंटे तक बागेश्वर की बिजली आपूर्ति गुल रही। रविवार को निरीक्षण के दौरान एसडीओ आनंद खोलिया को सब स्टेशन के एक ट्रांसफार्मर से तेज आवाज के साथ चिंगारियां निकलती नजर आईं। इसके तुरंत बाद 33 हजार केवीए की मेन लाइन का शट डाउन ले लिया गया और फाल्ट ढूंढकर सुधार किया गया। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता भाष्कर पांडेय ने बताया कि समय रहते ट्रांसफार्मर का शट डाउन नहीं लेने पर उसमें विस्फोट हो सकता था।