बागेश्वर। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर हिमालय सेंट्रल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने मॉडल प्रस्तुत कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने ऊर्जा संरक्षण, ज्वालामुखी, सूखा आदि विषयों पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए। इस मौके पर प्रभा लोहुमी, आशा, रेनू पांडे, चित्रा, निम्मी, शालिनी, कमला उपाध्याय, ज्योति जोशी, माया भाकुनी आदि थे।