बागेश्वर। राज्य आंदोलनकारी भदौरागांव निवासी खीम सिंह भंडारी का निधन हो गया है। वह 73 वर्ष के थे। वह भूतपूर्व सैनिक शक्ति केंद्र सानीउडियार के पालक भी थे। उनके निधन पर राज्य आंदोलनकारी कल्याण संगठन के जिलाध्यक्ष पूरन चंद्र पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया, विधायक बलवंत भौर्याल, भाजपा कांडा मंडल के अध्यक्ष भगवान भंडारी, ओवीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष दयाल नेगी, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रमुख भगवंत रौतेला, गणेश भौर्याल, हीरा सिंह कर्म्याल, सुंदर गढ़िया, जगदीश साहनी, नरेंद्र मेहरा, विनोद डसीला आदि ने शोक जताया है। ब्यूरो