बागेश्वर। ग्राम पंचायत मंडलसेरा से विवेकानंद इंटर कॉलेज तक सड़क का निर्माण पूरा नहीं होने से लोगों में रोष है। दानपुर सेवा समिति ने डीएम को ज्ञापन देेकर सड़क का निर्माण और डामरीकरण शीघ्र करने के लिए लोनिवि को निर्देश देने की मांग की है। डीएम को दिए ज्ञापन में दानपुर सेवा समिति के अध्यक्ष भूपाल सिंह देवली ने कहा है कि मंडलसेरा से विवेकानंद इंटर कॉलेज की ओर डामरीकरण के लिए निविदाएं लगी थीं। लेकिन आज तक सिर्फ 200 मीटर तक ही डामरीकरण हो सका है। पीपलचौक से विद्यालय तक सोलिंग नहीं होने से सड़क में जहां जलभराव हो रहा है। बताया कि संबंधित ठेकेदार डामरीकरण की सामग्री उठाकर अब कहीं और ले गया है। उन्होंने डीएम से सड़क का निर्माण शीघ्र पूरा कराने की मांग की है।