फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी स्कूल के शिक्षक ने पुस्तकालय में दान की 60 किताबें

विज्ञापन
बागेश्वर पुस्तकालय में पुस्तक भेंट करते पुष्कर सिंह कोरंगा। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। निजी स्कूल के शिक्षक ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर राजकीय जिला शाखा पुस्तकालय को शिक्षणोपयोगी 60 पुस्तकें दान कीं। कपकोट के चुचेर गांव निवासी पुष्कर सिंह कोरंगा जिला मुख्यालय के एक निजी विद्यालय में पढ़ाते हैं। उन्होंने बताया कि पढ़ाई के दौरान उसके बाद कंप्टीशन की तैयारियों के लिए उन्होंने कई पुस्तकें खरीदीं थीं। इनका इस्तेमाल युवा भविष्य की तैयारियों के लिए कर सकते हैं। बताया कि घर पर रखे रहने से उनका सदुपयोग नहीं हो रहा था। इसलिए उन्होंने इन पुस्तकों को दान किया है। इन पुस्तकों में भारतीय संविधान, हिंदी, समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान से संबंधित पुस्तकें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें