बागेश्वर। एसओजी ने 331 ग्राम चरस के साथ बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर एनडीपीएस अधिनियम में केस दर्ज किया गया है। शुक्रवार को एसओजी प्रभारी प्रह्लाद सिंह के नेतृत्व में कपकोट क्षेत्र में चेकिंग के दौरान कपकोट कर्मी रोड पर तलाड़ी इंटर कॉलेज जाने वाले रास्ते से एक व्यक्ति पैदल आ रहा था। टीम ने उसे रोककर पूछताछ करने के साथ ही चेकिंग की। उक्त व्यक्ति ने अपना नाम रतन सिंह (59) निवासी बघर (कपकोट) बताया। उसके पास से बैग में रखी 331 ग्राम चरस बरामद हुई। संवाद