बागेश्वर के कपकोट में एनसीसी कैडेटों और एनएसएस के स्वयंसेवियों ने एक दिनी शिविर लगाकर कॉलेज के नव निर्मित भवन परिसर में पौधरोपण किया। प्राचार्य डॉ. एके जोशी की अगुवाई में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। वहां पर अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष विक्रम शाही, एनसीसी प्रभारी डॉ. मुन्ना जोशी, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नीता शाही, हरीश चंदोला, डॉ. कल्पना जोशी, पूजा लोहिया, रेनु जोशी, दीपक आर्या, संगीता ध्यानी, छात्रसंघ अध्यक्ष प्रकाश चंद्र और भानु गढ़िया थे।