फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता रजत

विज्ञापन
आगरा से ताईक्वांडो चैंपियनशिप में पदक जीतकर लौटे खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। राष्ट्रीय ताइक्वांडो में दोफाड़ के आयुष कालाकोटी ने रजत पदक जीता है। इस उपलब्धि से उन्होंने क्षेत्र, राज्य का नाम राष्ट्रीय फलक पर रोशन किया है। राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता राजस्थान की राजधानी जयपुर में पहली जून से चार जून तक हुई थी। इस प्रतियोगिता में देशभर से आठ सौ खिलाड़ियों ने भाग लिया था। आयुष ने अंडर 14 वर्ग में उत्तराखंड को रजत पदक दिलाया। आयुष इससे पहले भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जबकि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण जीत चुके हैं। इस उपलब्धि से आयुष के गृहक्षेत्र दोफाड़ में खुशी है। आयुष पार्वती प्रेमा जगाती विद्यालय नैनीताल में कक्षा नौ के छात्र हैं। उनके पिता हरीश चंद्र कालाकोटी बागेश्वर में व्यापारी हैं। आयुष की सफलता पर कई राजनीतिक, सामाजिक संगठनों के साथ ही खेलप्रेमियों ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें