फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैव विविधता की सुरक्षा के लिए वनों को आग से बचाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। वन विभाग की ओर से राइंका काफलीगैर में वनाग्नि सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों को वनों और वन्य जीवों के महत्व की जानकारी दी गई। इसके अलावा वनों की आग से सुरक्षा के लिए तत्पर रहने और अन्य लोगों को भी जागरूक करने का आह्वान किया गया। एसडीओ बलवंत सिंह साही ने कहा कि हर साल आग लगने से करोड़ों की वन्य संपदा जलकर नष्ट हो जाती है। सभी लोगों के सहयोग से ही वनों में आग लगने की घटनाएं रोकी जा सकती है। कार्यक्रम में वन क्षेत्राधिकारी नारायण दत्त पांडेय, गोविंद सिंह बिष्ट, भूपाल राम, भुवन चंद्र टम्टा, तारा दत्त पांडे, हयात सिंह बिष्ट, केवलानंद पांडे, आनंद सिंह रावत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें