बागेश्वर। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार की ओर से आयोजित संस्कृत छात्र प्रतियोगिता 25 और 26 अगस्त को होगी। संस्कृत छात्र प्रतियोगिता के खंड संयोजक प्रवक्ता राजेश कुमार आगरी ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीकरण निशुल्क होगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में सभी विद्यालयों के छात्र-छात्रा प्रतिभाग कर सकते हैं। उन्होंने प्रतियोगिता से संबंधित अधिक जानकारी प्रधानाध्यापकों और प्रधानाचार्यों से बीईओ कार्यालय से प्राप्त करने को कहा है।