बागेश्वर। सुरकाली गांव की बीडीसी सदस्य शीला साह ने कपकोट के विधायक बलवंत भौर्याल के माध्यम से राज्य के सिंचाई मंत्री को पत्र भेजा है। पत्र में उन्होंने मंत्री से सुरकालीगांव क्षेत्र के गांवों में सुरकाली के लिए गूल और टंकी के निर्माण के लिए 30 लाख रुपये, उडियार के लिए 30 लाख रुपये, रीमा 25 लाख रुपये और स्यूनीगाड़ गांव में गूल और टंकी के निर्माण के लिए 15 लाख रुपये मंजूर करने की मांग की है।