फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन आयोग की खामियों को सुधारने की मांग, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बीएसएनएल कर्मियों ने तीसरे वेतन आयोग की संस्तुतियों की खामियों के संशोधन की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को केंद्रीय संगठन के आह्वान पर उप खंड कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। कर्मियों ने कहा कि तीसरे वेतन आयोग की संस्तुतियों में मौजूद खामियों का शीघ्र संशोधन नहीं किया गया तो वर्ष 2027 में रिटायर होने वाले कर्मचारियों को आर्थिक हानि उठानी पड़ेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो केंद्रीय आह्वान पर आंदोलन तेज होगा। प्रदर्शन करने वालों में नवनीत बिष्ट, प्रेमा साह, गुंसाई लाल, देवकी नंदन बहुगुणा और बीरबल सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें