फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन छात्रों का स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। शहर के तीन छात्रों का चयन फुटबाल में स्पोर्ट्स हॉस्टल हल्द्वानी और देहरादून के लिए हुआ है। महर्षि विद्या मंदिर के छात्र विजय मटियानी और कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल के छात्र हिमांशु दानू का चयन हल्द्वानी हॉस्टल और महर्षि विद्या मंदिर के छात्र ललित सिंह मेहता का चयन देहरादून हॉस्टल के लिए हुआ है। फुटबाल कोच नीरज पांडे ने बताया कि स्पोर्ट्स हॉस्टल के लिए चयनित तीनों छात्र फुटबाल के खिलाड़ी हैं। उनके चयन पर जिला क्रीड़ा अधिकारी विनोद सिंह वल्दिया, जुवैद अहमद, सुल्तान खान, दलीप मेहरा, महिपाल गढ़िया, गणेश धपोला, संजीव खेतवाल, कमल मटियानी आदि ने खुशी व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें