अल्मोड़ा। पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों और उनके परिजनों के लिए शुक्रवार को निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक मोहित कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में जिला चिकित्सालय की टीम ने 44 लोगों की सेहत जांची। शिविर के दौरान डॉ. एके जोशी, डॉ. कीर्तिका भंडारी और डॉ. प्रेरणा की टीम ने ब्लड प्रेशर, शुगर व हाइपरटेंशन जैसी विभिन्न जांचें कर निशुल्क दवाइयां वितरित कीं। डॉक्टरों ने जवानों को संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर सामाजिक उत्तरदायित्व निभाते हुए कई पुलिस कार्मिकों ने स्वेच्छा से रक्तदान भी किया।