जागेश्वर (अल्मोड़ा)। धौलादेवी ब्लाॅक के लधोली में आयुष्मान आरोग्य मंदिर गुरड़ाबांज की ओर से बृहस्पतिवार को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। टाटा इंस्टीट्यूट के ब्लॉक अन्वेषक विजय उप्रेती ने बताया कि शिविर में सीएचओ दीपा कंवाल ने 42 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। साथ ही टीबी नियंत्रण कार्यक्रम के तहत धीरज गुणवंत और एक्स-रे तकनीशियन कृष्णा ने जरूरतमंदों के निशुल्क एक्स-रे किए। शिविर में मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। इस दौरान एएनएम भावना बिष्ट एवं आशा कार्यकर्ता पुष्पा देवी ने शिविर संचालन में सराहनीय सहयोग प्रदान किया। आयोजकों ने बताया कि अगला स्वास्थ्य शिविर शुक्रवार को ग्राम चामी में आयोजित किया जाएगा।