बागेश्वर। डीएम रंजना राजगुरु ने जनसुनवाई में आने वाली शिकायतों का एक सप्ताह में निस्तारण करने के आदेश विभागीय अधिकारियों को दिए।
सोमवार को जनसुनवाई के दौरान जनता की समस्याएं सुनते हुए डीएम ने उनके निदान का भरोसा दिलाया। 22 ग्रामीणों ने अपनी शिकायतें दर्ज करते हुए निदान की मांग की। जन सुनवाई में बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य शिक्षा आदि के मुद्दे थे। प्रधान झाकरा गिरीश जोशी ने भूमि का मुआवजा देने, तल्ला भन्तोला तक सड़क विस्तार की मांग की। प्रधान भकुनखोला दयाल गिरी गोस्वामी, कनिष्ठ प्रमुख गोकुल पंचपाल, नारायण सिंह परिहार, क्षेपंस चामी हेमा देवी, अर्जुन सिंह माजिला ने क्षेत्र की समस्याएं रखते हुए निदान की मांग की। वहां सीएमओ डॉ. जेसी मण्डल, डीएसओ अरुण वर्मा, ईई भाष्करानन्द पाण्डे, बाल विकास अधिकारी राजेंद्र बिष्ट, जिला उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह, लीड बैंक अधिकारी रुद्र सिंह रावत आदि थे।