फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क में कटी जमीन का मुआवजा नहीं मिलने से ग्रामीण आक्रोशित

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। ग्राम पंचायत बड़ेत, त्यूनरा के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में कटी जमीन का मुआवजा न मिलने से ग्रामीणों में गुस्सा है। ग्रामीणों ने का आरोप है कि बार-बार मांग करने के बावजूद उन्हें मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। इसके खिलाफ उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। त्यूनरा के ग्रामीणों का कहना है कि लोनिवि द्वारा वर्ष 2013 में बाईपास सड़क का निर्माण किया था। इस सड़क के निर्माण में उनकी कृषि भूमि कट गई थी। भूमि में फलदार पेड़-पौधे भी कट गए थे। पांच साल बीतने के बाद भी उन्हें जमीन, फलदार पेड़ों का मुआवजा नहीं दिया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार लोक निर्माण विभाग से लेकर प्रदेश सरकार तक को पत्र भेजने के बावजूद उनकी मांग पर गौर नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर मुआवजा दिए जाने के लिए लोनिवि को निर्देशित करने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा है कि यदि यदि शीघ्र उन्हें जमीन का मुआवजा नहीं दिया गया तो विभाग के खिलाफ सड़कों पर उतरने को बाध्य होना पड़ेगा। ज्ञापन सौंपने वालों में मुन्ना लाल चौधरी, दिनेश लाल चौधरी, विपिन लाल चौधरी, महिपाल, नंदन सिंह, गोपाल सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें