बागेश्वर। ग्राम पंचायत अयारतोली के शिव मंदिर थानेश्वर में आयोजित शिव महापुराण कथा सुनने वालों की खासी भीड़ लगी हुई है। कथावाचक ललित पांडे ने कहा कि कलयुग में भक्ति से ही मोक्ष प्राप्त होता है। उन्होंने नारद मोह का वर्णन किया। कहा कि शिवजी थोड़े में ही प्रसन्न होने वाले देवता हैं। उनसे हमेशा अच्छी बुद्धि की कामना करनी चाहिए।