दिसंबर माह से घरेलू और व्यावसायिक सिलेंडर के दामों में क्रमश: पांच और आठ रुपये की वृद्धि हुई है। बागेश्वर गैस एजेंसी के प्रबंधक जीएस बाफिला ने बताया कि घरेलू सिलेंडर के दाम अब 780 रुपये होंगे। इसमें पांच रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं व्यावसायिक सिलेंडर के दाम 1382 रुपये होंगे। इसमें आठ रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है।