बागेश्वर। राजकीय शिक्षक संघ ने राजकीय बालिका इंटर कालेज लालकुआं में अराजक तत्वों द्वारा शिक्षिकाओं के साथ अभद्रता करने की निंदा की है। राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश मिश्रा और जिला मंत्री गोपाल सिंह मेहता ने कहा है कि इस घटना से मातृशक्ति स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग उठाई है।