कौसानी (बागेश्वर)। नंदा राजजात यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले छानी ल्वेशाल स्थित भगवती माता के मंदिर में आंठू पूजा शुरू हो गई है। 50 साल से चली आ रही इस परंपरा के तहत मंदिर को खूबसूरत ढंग से सजाया गया है। पूजा में दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। हिम्मत सिंह, पान सिंह, पूरन दोसाद, ललित सिंह, मोहन सिंह, जगदीश सिंह, हरीश राम, तिल राम आदि ने लोगों से सहयोग देने की अपील की।