फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: 343 ने छोड़ी वन दरोगा की लिखित परीक्षा

Sun, 22 Jun 2025 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के विवेकानंद विद्या मंदिर इंका में वन दरोगा की लि​खित परीक्षा देकर लौटते परीक्षार्थी।
विज्ञापन
बागेश्वर। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित वन दरोगा की लिखित परीक्षा तीनों केंद्रों पर संपन्न हुई। तीनों केद्रों में पंजीकृत 1100 अभ्यर्थियों में से 343 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। रविवार को जिले के तीनों केंद्रों में सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक परीक्षा चली। विवेकानंद विद्या मंदिर इंका मंडलसेरा में पंजीकृत 356 में से 226 ने परीक्षा दी, 130 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। कंट्रीवाइट पब्लिक स्कूल कठायतबाड़ा में पंजीकृत 432 में से 304 ने परीक्षा दी 128 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज चौरासी में पंजीकृत 312 में से 237 ने परीक्षा दी 75 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। एडीएम एनएस नबियाल ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्वक परीक्षा संपन्न हो गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें