बागेश्वर। राबाउमावि उडेरियां रावतसेरा में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में शिक्षकों और बच्चों ने विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाए। विद्यालय परिसर में तेजपत्ता, बांज, फल्यांट और अमरूद के पौधे रोपे गए। बच्चों ने पौधों की सुरक्षा की जिम्मेदारी ली। शिक्षकों ने बच्चों से पौधों की देखरेख करने के साथ ही उनकी समय-समय पर गुड़ाई निराई और सिंचाई करने को कहा। वहां प्रधानाध्यापिका समेत पूरन रावत और शंकर राम आदि थे।