कपकोट (बागेश्वर)। भराड़ी बाजार में यातायात खस्ताहाल होने के चलते हर दस मिनट में जाम लग रहा है। बुधवार को मल्ली बाजार में लंबा जाम लग गया। जाम में 108 एंबुलेंस आधे घंटे तक फंसी रही जिससे मरीज और उसके परिजनों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। हर रोज लग रहे जाम से राह चलते लोगों, सुदूरवर्ती क्षेत्रों को जाने वालों को दिक्कत हो रही है। व्यापारियों ने पुलिस से यातायात कंट्रोल के लिए शीघ्र प्रभावी कदम उठाने को कहा है। वहां दीपक गोस्वामी, हुकुम सिंह दानू, केशर सिंह बड़ती, लक्ष्मी दत्त कांडपाल, गोविंद बड़ती, प्रेम पुरी गोस्वामी आदि थे।