बागेश्वर। प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र कठायतबाड़ा में तीन माह का सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया। कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. आशा तिवारी ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र देते हुए कहा कि युवा स्वरोजगार करेंगे तभी उन्हें प्रशिक्षण का लाभ मिलेगा। केंद्र के संयोजक दुष्यंत भट्ट ने बताया कि केंद्र में सिलाई, कढ़ाई के अलावा मोबाइल रिपेयर और होम एप्लाइंस के ट्रेड भी चल रहे हैं। अब तक 404 युवा प्रशिक्षण ले चुके हैं। इस मौके पर कंट्रीवाइड स्कूल के प्रबंधक एनबी भट्ट, आमिर अली, कमल, पवन, विजय, बलवंत, ज्योति धना, रुखसार, नवीन आदि मौजूद थे।