फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन पंचायतों में महिला प्रतिनिधियों की भागीदारी बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। द हंगर प्रोजेक्ट के सहयोग से ग्रामीण उत्थान समिति की ओर से महिला पंचायत प्रतिनधियों की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में वन पंचायतों में महिला पंचायत प्रतिनिधियों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। कपकोट के आकाश गंगा छात्रावास में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने जल, जंगल, जमीन के संरक्षण के लिए पंचायतों को सशक्त बनाने की जरूरत बताई। बैठक में रमेश पोखरियाल ने महिला पंचायत प्रतिनिधियों को उनकी भूमिका और सहायक खंड विकास अधिकारी जीपी गोस्वामी ने पंचायत में प्राप्त बजट की जानकारी दी। योजनाओं को प्रभावी बनाने के लिए खुली बैठक में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी करने का आह्वान किया। वहां रैंथल, बसकुना, असौं, पोलिंग, उत्तरौड़ा, सुमगढ़, परसाली वल्ली, पल्ली रिखाड़ी, सामा, लीती, तरसाल की पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बसंती कपकोटी, तारा दानू, अनीता रावत, वर्षा कोरंगा, हिमानी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें