फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजक तत्वों ने दो कारों के शीशे तोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। अराजक तत्वों ने नुमाइशखेत मैदान के समीप पार्क की गई दो कारों के शीशे तोड़ दिए। कार मालिक ने अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष धीरेंद्र परिहार ने अपनी वैगनआर यूके 02-4790 नुमाइशखेत के समीप पार्क की थी। शनिवार की रात अज्ञात तत्वों ने कार के पीछे का शीशा तोड़ दिया। अराजक तत्वों ने समीप ही खड़ी एक सेंट्रो कार की स्क्रीन भी तोड़ डाली। रात्रि में वाहनों को क्षति पहुंचाने की घटना से वाहन स्वामियों में रोष है। वाहन मालिकों का कहना है कि अराजक तत्व आए दिन पार्क किए गए वाहनों को नुकसान पहुंचाते हैं। उन्होंने ऐसे अराजक तत्वों का पता लगाकर दंडित करने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें