कपकोट (बागेश्वर)। विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से ग्राम पंचायत पोथिंग के राजकीय प्राइमरी स्कूल दूणी में वृद्धजन सम्मान शिविर आयोजित किया गया। अध्यक्षता ग्राम प्रधान चंपा देवी ने की। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविरों के आयोजन से वृद्धजनों को मिलने वाली पेंशन और अन्य सुविधाओं की जानकारियां आसानी से मिलती है। संचालन करते हुए न्याय पंचायत भराड़ी के पीएलबी हरीश चंद्र जोशी ने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण वृद्धजनों, विधवाओं, निराश्रित, दिव्यांगजनों की पेंशन आदि का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास कर रहा है। साथ ही समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया के बारे में बताया। इस दौरान प्रधानाध्यापक चंदन धपोला, दिनेश डंगवाल, भूपाल सिंह, दीवान सिंह, कुंती, जमुना, तरूली, परूली, तुलसी, गंगा दत्त, भोला दत्त, कुशल सिंह आदि थे।