युवक ने जहर खाया, मौत
बागेश्वर। शुक्रवार देर शाम एक युवक ने जहर खा लिया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के मुताबिक नदी गांव निवासी जगदीश सिंह (35) पुत्र कुंदन सिंह ने शुक्रवार देर शाम घर में अज्ञात कारणों के चलते जहर खा लिया। तबियत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।