फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के स्वास्थ्य शिविर में 295 लोगों ने कराई स्वास्थ्य जांच

विज्ञापन
बागेश्वर के कर्मी में दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर के समापन पर सेना के अधिकारियों को प्रतीक चिह्न भ? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट के सुदूरवर्ती गांव कर्मी में कुमाऊं रेजीमेंट की ओर से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। दो दिनी शिविर में 295 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई। सेना की मेडिकल टीम ने लोगों की जांचकर दवाइयां भी बांटीं। मंगलवार को कर्मी के पंचायत भवन में स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ जिपं अध्यक्ष बसंती देव की मौजूदगी में किया गया। भारी बारिश के बावजूद शिविर में जांच कराने को लोगों की लाइन लग गई पहले दिन 120 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई। बुधवार को भी लोगों के आने का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा। समापन तक चिकित्सकों ने 175 लोगों की स्वास्थ्य जांच की। इस दौरान लोगों को जुकाम, बुखार, दर्द के अलावा बीपी, शुगर आदि जांच की गई। गंभीर मरीजों को चिकित्सालय जाकर जांच कराने की सलाह दी गई। शिविर में मेजर एसके दीक्षित, सूबेदार नरेंद्र सिंह, नायब सूबेदार चंद्रशेखर सहित रेजीमेंट के तमाम अधिकारी रहे। कर्मी के सामाजिक कार्यकर्ता नारायण सिंह कर्म्याल सहित ग्रामीणों ने अधिकारियों को प्रतीक चिह्न भेंट किया। इस मौके पर भगवत सिंह कोरंगा, गोकुल देव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें