फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बागेश्वर जिले के 29,263 लोगों को पेंशन का इंतजार

Sun, 19 May 2024 03:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में समाज कल्याण विभाग के 29,263 पेंशनधारकों को अप्रैल महीने की पेंशन अब तक नहीं मिली है। इसमें 906 किसान, 18081 बुजुर्ग, 3044 दिव्यांग और 7232 विधवा शामिल हैं।
विज्ञापन


शासन से बजट आवंटन की लेटलतीफी का खामियाजा आम लोगों काे भुगतना पड़ रहा है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को समय पर नहीं मिल पा रहा है। जिले के 29,263 लोग काफी समय से पेंशन आने का इंतजार कर रहे हैं। कई पेंशनधारी तो इसी धनराशि से अपनी गुजर-बसर करते हैं।
जिले में समाज कल्याण की ओर से प्रतिमाह वृद्ध, दिव्यांग, और विधवा महिलाओं प्रतिमाह 1500 रुपये पेंशन दी जाती है जबकि किसानों को प्रतिमाह 1200 रुपये पेंशन मिलती है। यह पेंशन पहले तीन महीने में एकमुश्त पेंशनधारकों के खाते में डाली जाती थी। अब पेंशन को प्रतिमाह खाते में डालने का प्रावधान कर दिया गया है लेकिन बीते एक महीने की पेंशन का लाभार्थियों को भुगतान नहीं किया गया है। पेंशन न मिलने से बुजुर्ग, दिव्यांग, विधवा और किसानों की परेशानी बढ़ गई है। पेंशन खाते में आने की उम्मीद से कई पेंशनधारी बैंकों के चक्कर काटने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
शासन स्तर पर बजट आवंटन की प्रकिया गतिमान है। बजट उपलब्ध होने पर पेंशनधारकों के खाते में अप्रैल और मई महीने की पेंशन भेजी जाएगी।
- हेम चंद्र तिवारी, समाज कल्याण अधिकारी, बागेश्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें