बागेश्वर में पुलिस भर्ती के दौरान दौड़ लगाते अभ्यर्थी। विज्ञप्ति
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बागेश्वर में पुलिस कांस्टेबल की भर्ती प्रक्रिया जारी है। रविवार को 255 अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा पास की।
रविवार को 400 में से 301 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल हुए। अभ्यर्थियों के बीच दौड़ के साथ ही विभिन्न गतिविधियां कराई गईं। पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव स्वयं भर्ती प्रक्रिया पर नजर रख रहे हैं। शारीरिक दक्षता परीक्षा तीन जून तक चलेगी। संवाद