फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेत्र शिविर में हुए मोतियाबिंद के 24 ऑपरेशन

विज्ञापन
बागेश्वर जिला अस्पताल में आंखों का ऑपरेशन करते चिकित्सक। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला अस्पताल में नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 100 से अधिक लोगों की आंखों की जांच की गई। 24 मरीजों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया। नेत्र सर्जन डॉ. प्रमोद पांडेय ने मरीजों की आंखों की जांच की। उन्होंने लोगों से आंखों की विशेष देखभाल करने को कहा। कहा कि आंखें मनुष्य शरीर का बेहद संवेदनशील अंग हैं। जिन्हें धुआं, धूल आदि से बचाना बेहद जरूरी है। मोबाइल और टीवी के अधिक प्रयोग से भी आंखों में असर पड़ता है। आंखों के प्रति लापरवाही के चलते चश्मा लगाने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस दौरान आंखों की परेशानी से जूझ रहे लोगों को दवा बांटी गई। मोतियाबिंद के मरीजों की जांच के बाद ऑपरेशन किया गया। शिविर में प्रदीप रावत और आदित्य ममगाई ने भी सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें