बागेश्वर। सर्व शिक्षा अभियान के तहत जिला स्तरीय मैथ विजार्ड व स्पेलिंग जीनियस प्रतियोगिता में कपकोट, नौघर, पिंगलो व बहुली के बच्चे अव्वल रहे। प्रतियोगिता का शुभारंभ परियोजना अधिकारी नरेश शर्मा ने किया। सीईओ कार्यालय सभागार में आयोजित प्रतियोगिता में परियोजना अधिकारी नरेश शर्मा ने कहा कि प्रतियोगिता से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। मैथ विजार्ड प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय कपकोट के सोनू कपकोटी प्रथम, हिमानी गढ़िया द्वितीय व इसकी हिमांशु शर्मा व पिंगलों की सजना मेहरा तीसरे स्थान पर रहे। स्पेलिंग जीनियस प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय नौघर की मानसी प्रथम, उर्मिला द्वितीय तथा बहुली की दुर्गा बिष्ट तृतीय स्थान पर रही। संचालन करते हुए समन्वयक सुमित पांडे ने प्रतियोगिता की जानकारी दी। इस मौके पर निर्णायक डॉ. दयासागर, बीडी पांडे, संदीप जोशी, जीवन दुबे, सुरेश सती, उमेश जोशी, विक्रम पिल्खवाल, हेम लोहुमी, चरण सिंह बघरी मौजूद थे।