फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदमखोर तेंदुओं को पकड़ो या मारो

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। गरुड़ ब्लाक के भिलकोट न्याय पंचायत के कई गांवों में तेंदुओं के आतंक से लोग परेशान हैं। इस क्षेत्र में तेेंदुओं द्वारा पिछले तीन महीने के भीतर तीन मासूमों को निवाला बनाया जा चुका है। अमस्यारी गांव के सामाजिक कार्यकर्ता बसंत बल्लभ जोशी ने जिलाधिकारी के माध्यम से वन सचिव को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में उन्होंने कहा है क्षेत्र में तेंदुओं के आतंक से ग्रामीण भयभीत हैं। महिलाएं अकेले में जंगल नहीं जा पा रही हैं। बच्चे अकेले में स्कूल जाने में कतरा रहे हैं। उन्होंने वन सचिव से तेंदुओं को शीघ्र या तो जिंदा पकड़ा जाए या फिर उन्हें मारने के लिए स्थानीय शिकारियों को आदेशित करने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें