कपकोट (बागेश्वर)। श्री श्री 1008 काशिल देव मंदिर कमेटी की बैठक में व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा हुई। बैठक में प्रस्तावित कार्यों को शीघ्र पूूरा करने को कहा गया। तय किया गया कि कमेटी का विधिवत पंजीयन कराया जाएगा। कमेटी के अध्यक्ष जमन सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में मंदिर परिसर में हुई बैठक में बताया गया कि मंदिर के धर्मशाला, कथा मंडलस्थल पर बिजली की वायरिंग कर दी गई है। नवनिर्मित धर्मशाला, भोगशाला में शटर लगवा दिए गए हैं। बैठक में शासन-प्रशासन से मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण करने की मांग की गई। साधु चंद्रशेखर गिरी महाराज ने मंदिर की आवश्यकताओं के बारे में बताया। समिति की अगली बैठक 10 जून को होगी। इस बैठक में सभी से मौजूद रहने की अपील की गई। वहां व्यवस्थापक मान सिंह कपकोटी, बीडीसी सदस्य तारा सिंह कपकोटी, कोषाध्यक्ष नंदन सिंह कपकोटी, पूर्व बीडीसी सदस्य चंद्र सिंह कपकोटी, गोविंद कपकोटी, राम सिंह बिष्ट, प्रकाश बिष्ट, हरीश कपकोटी, नवीन उपाध्याय, बबलू उपाध्याय, प्रताप सिंह मेहरा, चंचल कपकोटी, कुुंदन कपकोटी आदि थे।