बागेश्वर। नगरपालिका के सीमा विस्तार के बाद अन्य पिछड़ा जाति का सर्वेक्षण शुरू हो गया है। इस कार्य के लिए अधिकारियों को प्रशिक्षण देते हुए 29 मार्च तक सर्वे पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम सदर एसएस राणा ने बताया कि डीएम के निर्देश पर अन्य पिछड़ी जाति का सर्वेक्षण कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके लिए प्रगणक, सुपरवाइजर, क्षेत्रीय अधिकारी और प्रभारी अधिकारी की तैनाती कर दी गई है। सर्वेक्षण कार्य में तैनात अधिकारियों को नगरपालिका के ईओ राजदेव जायसी ने प्रशिक्षण दिया है।