फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए के हमले से बाल-बाल बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। ग्राम पंचायत कपकोट के राकसी तोक में इन दिनों तेंदुए के आतंक से ग्रामीण भयभीत हैं। सोमवार शाम बाजार से घर लौट रहे राकशी गांव के धन राम, चंदन राम और संतोष राम को भुुरकुटी के पास तेंदुआ दिखाई दिया। तेंदुआ उन पर हमला करता, इससे पहले ग्रामीणों ने शोर मचाकर दौड़ लगा दी। ग्रामीणों ने बताया नगर पंचायत के भुरकुटी और राकशी आदि क्षेत्रों में तेंदुआ घूम रहा है। महिलाओं का जंगल जाना बंद हो गया है। बच्चे भी अकेले में स्कूल जाने में डर रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए तुरंत पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें