बागेश्वर। वन विभाग के ठेकेदारों को लीसा ढुलान का लंबे से भुगतान नहीं हो सका है। भुगतान नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। गुस्साए ठेेकेदारों ने जिला इकाई के बैनर तले प्रभागीय वनाधिकारी के कार्यालय के सामने शनिवार को धरना-प्रदर्शन किया। बाद में ठेेकेदारों की वन संरक्षक कुमाऊं से फोन बात हुई। उनसे तीन दिन में भुगतान का आश्वासन मिलने पर उन्होंने आंदोलन स्थगित करने की घोषणा कर दी। इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, मोहन रावत, लीलाधर पांडे, उत्तम नगरकोटी, कैलाश चंद्र, दयाल चौबे, मथुरा दत्त, कैलाश चंद्र, कृपाल सिंह आदि थे।